
छत्तीसगढ़
राम मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, राम लक्ष्मण सीता की मूर्तियों को नाली में फेंका, लोगों में भारी आक्रोश
रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब असमाजिक तत्वों ने एक राम मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियां नाली में फेंक दी। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास के खिलाफ टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था।
मूर्तियों को नाली में फेंका
जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना घरघोड़ा के नेगिपारा इलाके की है। यहां एक छोटे से राम मंदिर में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां स्थापित थीं। देर रात किसी शरारती तत्व ने तीनों मूर्तियों को तोड़ नाली में फेंक दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
सुबह जब स्थानीय लोगों ने मूर्तियां नाली में पड़ी देखी और इसकी सूचना थाने में दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फ़िलहाल घरघोड़ा पुलिस ने पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



