Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा के खेत में दिखा 13 फीट लंबा किंग कोबरा, देखने उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रोमांचक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पासरखेत गांव में 13 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अचानक इतने बड़े विषधर सांप को गांव में घूमते देख लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम को सूचना दी गई।

चना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कोरबा वन मंडल के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी ने करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा बार-बार फुफकारता रहा और अपना रौद्र रूप दिखाता रहा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं। टीम ने पूरी सावधानी और संयम से काम करते हुए आखिरकार सांप को सुरक्षित थैले में डालने में सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें:  रिश्ते शर्मसार, सगी बेटी से रेप करता रहा पिता

रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि किंग कोबरा (पहाड़ चित्ती) हमारे क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर और देव रूप माने जाते हैं, इसलिए उनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles