Advertisment
छत्तीसगढ़

मिड डे मील में कुत्ते का जूठा खाना: हाईकोर्ट के आदेश के बाद मिली सहायता राशि, 84 बच्चों को 21 लाख की मदद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम लच्छनपुर शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 28 जुलाई को मध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया था। उक्त घटना में बच्चों को परोसा गया भोजन आवारा कुत्तों द्वारा जूठा किए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले का संज्ञान उच्च न्यायालय ने लेते हुए सुनवाई की थी।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा एवं जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने आदेश पारित करते हुए प्रभावित बच्चों को मुआवजा प्रदान किए जाने के निर्देश जारी किए थे। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शासन द्वारा प्रभावित बच्चों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। कुल 84 छात्र-छात्राओं को पच्चीस हजार रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से कुल 21,00,000/- (इक्कीस लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह राशि सीधे बच्चों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पोल्ट्री फार्म में आ धमका तेंदुआ, 160 मुर्गियों का किया शिकार, गांव में अलर्ट जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles