Advertisment
छत्तीसगढ़

नर्स का फर्जीवाड़ा: इलाज के बहाने नवजात को ले जाकर दे दिया गोद, दंपत्ति और नर्स गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नर्स ने फर्जी तरीके से एक बच्ची को दूसरे को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपिया नर्स सहित गोद लेने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं बच्ची को बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है। यह घटना सिटी कोतवाली की है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुखदेव नाग ने पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि, उसकी पहली पत्नी से 04 बच्चियां हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद लगभग डेढ़ वर्ष से दूसरी पत्नी दिलासो बाई उसके साथ रह रही है। उसकी पत्नी गर्भवती थी, जिसे 28 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहाँ पुत्री का जन्म हुआ। 30 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय, प्रार्थी अपना सामान लेने चट्टानपारा पत्थलगांव गया हुआ था। वापस आने पर उसकी पत्नी ने बताया कि, नर्स अनुपमा टोप्पो बच्ची को टीका लगवाने ले गई है और बताया कि बच्ची की तबियत ज्यादा खराब है, उसे इलाज हेतु बाहर भेजना पड़ेगा। उसके बाद कुछ कागजों में दस्तखत कराए गए। वहाँ दो लोग कोरबा से आए थे जिन्होंने अपना नाम निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज बताया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी : स्कूटी में रखे पैसों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार, देखें वारदात का Live Video

इलाज का बहाना बनाकर दूसरे को दी बच्ची
उन्होंने आगे कहा कि, तुम्हारे पास पैसा नहीं है, हम लोग इलाज कराकर कुछ दिन में बच्ची वापस कर देंगे। प्रार्थी एवं पत्नी ने विश्वास कर लिया। काफी दिन बीतने के बाद बच्ची नहीं मिलने पर प्रार्थी, नर्स अनुपमा टोप्पो के पास गया, जो कि बच्ची के बारे में पूछने पर हर बार टाल देती थी। बाद में पत्थलगांव के ही एक व्यक्ति से जानकारी मिली कि बच्ची को तो निशिकांत एवं सुमन वानी मिंज को गोद दे दिया गया है और उनका पता भी बताया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रार्थी कोरबा नहीं जा पाया, प्रार्थी को संदेह है कि, नर्स अनुपमा टोप्पो ने उसकी नवजात बच्ची को निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज निवासी बलगी रोड लाटा थाना दर्री जिला कोरबा को दे दिया है।

इसे भी पढ़ें:  नारायणपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या घर से बाहर टहल रहे थे; बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

ऐसे पकड़ाए आरोपी
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक J.J. ACT की धारा 80, 81 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घटना स्थल का निरीक्षण कर, आस- पास गवाहों से पूछताछ किया गया। आरोपी निशिकांत मिंज और सुमन वानी मिंज से संपर्क कर नवजात शिशु के गोद लेने के संबंध में वैध कानूनी दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपिया नर्स अनुपमा टोप्पो, दंपत्ति निशिकांत मिंज और सुमन वानी मिंज को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से नवजात शिशु को भी बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  “हजारों टन फ्लाई ऐश, निरीक्षण में मिली कमियां, फिर भी कार्रवाई नहीं?” — बलौदा का मामला बना पर्यावरणीय जवाबदेही की सबसे बड़ी परीक्षा!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles