Advertisment
खेलकूद

एशिया कप मैचों के समय में बदलाव, 7:30 नहीं…अब इस वक्त शुरू होंगे मुकाबले

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

एशिया कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैचों के समय में बदलाव किया गया है। पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होने थे, लेकिन अब शाम 6.30 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है।

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत, भारत ने द ओवल में परचम लहरा ड्रॉ कराई सीरीज
ग्रुप ए ग्रुप बी
भारत श्रीलंका
पाकिस्तान बांग्लादेश
यूएई अफगानिस्तान
ओमान  हांगकांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles