Advertisment
छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार कराएगी जातिगत जनगणना: पीएम मोदी के फैसले को सीएम विष्णु देव साय ने बताया ऐतिहासिक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: मोदी सरकार ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया. केंद्र सरकार के इस फैसले सभी दलों ने स्वागत किया है. कांग्रेस और उसकी समर्थक पार्टियां लंबे वक्त से जातिगत जनगणना कराने की मांग केंद्र सरकार से कर रही थी. सभी दलों ने इस फैसले का स्वागत किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी जातिगत जनगणना के फैसले की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. सीएम ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश में सामाजिक सदभाव बढ़ेगा और देश का सर्वांगीण विकास भी होगा.

जातिगत जनगणना के फैसले को बताया ऐतिहासिक: सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि इस फैसले के लिए मोदी जी की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. कांग्रेस पार्टी, आजादी के बाद से ही हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध करती आई है. आजादी के बाद की किसी भी जनगणना में कांग्रेस ने जातियों की गणना नहीं की. यहां तक कि वर्ष 2010 में, तत्कालीन कांग्रेसनीत यूपीए सरकार में अधिकांश राजनीतिक दलों में जाति जनगणना पर सहमति थी, लेकिन कांग्रेस ने तब भी इसे होने नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें:  1 सितंबर से आयुष्मान कार्ड के जरिए नहीं करा सकेंगे ईलाज, जानिए वजह

कांग्रेस और यूपीए पर निशाना: साय ने कहा कि कांग्रेस अब भी जातियों को आपस में लड़ा कर केवल अपना राजनीतिक हित साधना चाह रही थी. जनगणना केंद्र का विषय है, लेकिन कई राज्यों ने सर्वे के माध्यम से जातियों की जनगणना की है. अनेक राज्यों में यह बिल्कुल राजनीतिक ढंग से किया गया. ऐसे सर्वें से समाज के सद्भाव को नुकसान पहुंचा. ऐसी परिस्थितियों में सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने, जनगणना के माध्यम से जातियों की गणना को भी सम्मिलित करना ऐतिहासिक निर्णय है. छत्तीसगढ़ वासी इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हैं, 3 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार है.

इसे भी पढ़ें:  सरकार-पटवारियों के बीच वार्ता विफल, आंदोलनकारी पटवारी आज ले सकते हैं निर्णायक फैसला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles