Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

एक्टिवा सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 4.40 लाख की लूट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी के समता कॉलोनी इलाके में बुधवार की शाम लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक्टिवा सवार चार बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले कलेक्शन एजेंट से साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए। घटना उस समय हुई जब एजेंट टीवी टॉवर क्षेत्र से रुपए कलेक्शन कर वापस लौट रहा था।

  • घटना शाम करीब साढ़े आठ बजे समता कालोनी स्थित कृष्णा एडलैब्स के पास की है। पीड़ित महावीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह नियमित रूप से कंपनी के लिए कलेक्शन का काम करता है।
  • बुधवार को वह जैसे ही समता कालोनी पहुंचा, तभी पीछे से आए एक्टिवा सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और रुपए से भरा बैग और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
  • घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
  • पुलिस अब घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
  • पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित रास्तों पर जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

सुरक्षा पर उठे सवाल…

इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर लूट हुई, वह व्यस्त और आबादी वाला इलाका है, इसके बावजूद बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी स्थानीय हैं या बाहर से आए थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles