Advertisment
छत्तीसगढ़

जानवरों से फसल बचाने लगा रखे थे बिजली के तार: करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा में पूर्व सरपंच की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि, बगल खेत वाले जानवरों के चक्कर में पूर्व सरपंच के खेत में बिजली करंट लगाए थे। इसी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नेवरा थाने में भी इसकी शिकायत दी। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा ब्लॉक के आखिरी छोर के ग्राम पंचायत केंवतरा खार के खेत में ओमप्रकाश (40) पूर्व सरपंच की करंट कि चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पड़ोसी खेत वाले पर शंका जाहिर की। परिजनों ने बताया कि, ओमप्रकाश सोमवार शाम को खेत गया था। जब खेत से वह वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो गए। देर शाम पता चला की खेत में करंट से उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने यह भी शंका जाहिर किया है कि बगल खेत वाला बरहा आदि जानवरों के चक्कर में मृतक के खेत में बिजली करंट लगाया था। इसी की चपेट में आने से ओम प्रकाश की मृत्यु हुई है।

इसे भी पढ़ें:  शराब घोटाला...भूपेश के बेटे नहीं जाएंगे ED दफ्तर:बघेल बोले- कोई नोटिस नहीं मिला, बदनाम करना BJP का षड्यंत्र

जांच में जुटी पुलिस
मृतक का पैर बिजली करंट से जल गया है जो की स्पष्ट रूप से दिख रहा है। परिजनों ने यह बताया कि, बगल खेत वाले से परिवार से पुरानी दुश्मनी भी है। मृतक पूर्व सरपंच के परिजनों ने नेवरा थाने में भी इसकी जानकारी दी है। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में सुरक्षित रखा गया है मंगलवार को शव का पीएम करवाया जाएगा। वहीं नेवरा पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles