Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

गमछे से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला:नहर किनारे पड़ी थी महिला की लाश, चरित्र शंका में ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसकी लाश को नहर किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

खमतराई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार को नहर किनारे महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर पर संघर्ष से जख्म के निशान भी मिले। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोदना के निशान से महिला की हुई पहचान

इसे भी पढ़ें:  सरायपाली के पूर्व विधायक के बेटे की कार से हो रही थी गांजा तस्करी, दामाद समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 151 किलो गांजा

जांच के दौरान महिला के हाथ में गोदना का निशान मिला। जिसमें “एके” लिखा हुआ था। महिला नाइटी पहने थी, जिससे यह भी तय हो गया कि महिला आसपास की है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार (30) पति संतोष खैरवार के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला का खमतराई में पुराना मकान है। यहां पुलिस ने उसके पति की तलाश की। लेकिन, वो गायब मिला।

पति के गायब होने पर हुआ शक

पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला का गला दबाकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। इधर, पति के गायब होने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने संदेही संतोष खैरवार की जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि वह मूलत: मस्तूरी क्षेत्र के एरमसाही का रहने वाला है। लिहाजा, पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद घेराबंदी कर संतोष को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  नक्सली हमले में फिर बीजेपी नेता की हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles