Advertisment
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले के किसान परेशान: खेत सूख रहे, नहीं पहुंच रहा नहर का पानी, ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। हसदेव बांगो नहर से 90 प्रतिशत सिंचित जांजगीर-चांपा जिले के किसान इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। खेतों तक नहर की धार नहीं पहुंचने से क्षुब्ध नवागढ़ क्षेत्र के किसान गुरुवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं बताईं। खास बात यह है कि, पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या को लेकर किसानो के कलेक्ट्रेट पहुंचने का सिलसिला लगातार चल रहा है, और कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन गुरुवार 14 अगस्त को नवागढ़ क्षेत्र के रिंगनी, कुकदा क्षेत्र के ग्रामीण ट्रैक्टर में भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नहर में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत करते हुए तत्काल सिंचाई की व्यवस्था कराने की मांग की, वही समय पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल कलेक्ट्रेट द्वार पर तैनात रहा। अफसरों ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी और फिर उनके एक प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  6 साल की मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

नहर की सफाई नहीं हुई, इसलिए पैदा हुई समस्याग्रामीणों ने बताया कि, नहर की सफाई नहीं होने के कारण उनके क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पिछले पखवाड़े भर से बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखने लगे हैं। खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है और फसल मुरझाने लगी है। उनका कहना था कि नहर में पर्याप्त पानी चल रहा है, लेकिन पानी की धार उनके गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। मॉनिटरिंग के अभाव में पूरा पानी ऊपरी क्षेत्रों में बह रहा है। यही स्थिति रही तो उनकी फसल चौपट हो जाएगी। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अफसर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैदानी अमले से लेकर सिंचाई विभाग के जिला अधिकारी को भी मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  बीती रात ठंड से एक शख्स की मौत, दुकान के सामने मिली लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles