Advertisment
दिल्ली

दिल्ली सीएम रेस में रेखा गुप्ता ने मारी बाजी: RSS ने सुझाया महिला विधायक का नाम, प्रवेश वर्मा को पछाड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली में आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसके बाद लगभग 11 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक भाजपा ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुलासा नहीं किया है। हालांकि सीएम की रेस में लगभग 10 नाम सामने आए थे लेकिन अंत में आते-आते प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता ही रह गए। हालांकि RSS ने भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर महिला विधायक को विराजमान करने का प्रस्ताव दिया है और कहा जा रहा है कि भाजपा ने इस नाम पर मुहर लगा दी है। ऐसे में उम्मीद लगाई कि अब मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  600 KM पीछा कर हत्यारे को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, गोली मारकर हत्या करने के बाद सिर काटकर ले भागा था

RSS ने सुझाया रेखा गुप्ता का नाम 

दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि शाम सात बजे बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की जा सकती है। ऐसा करके भाजपा देश की महिला वोटर्स को साधने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर सकती है क्योंकि अब तक देश के भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिला सीएम नहीं है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी रेखा गुप्ता को सौंप सकती है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि रेखा गुप्ता कौन हैं?

इसे भी पढ़ें:  CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया:शराब नीति में भ्रष्टाचार के केस में एक्शन

कौन हैं रेखा गुप्ता? भाजपा की संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ था, जहां वे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की सचिव भी रह चुकी हैं। उनका प्रभाव शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखा जाता है। वहीं, रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में व्यापार करता है। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत थे, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया। वैश्य समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता को भाजपा का कोर वोट बैंक माना जाता है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान कार्ड के नियमों में बदलाव: एक परिवार में कितने लोग बनवा सकते हैं कार्ड?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles