Advertisment
दिल्ली

दिल्ली के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग: हॉस्पिटल में पहुंची दमकल की 16 गाड़ियां, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के लाजपत नगर से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां आई-7 हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की, जिस पर काबू पाना आसान नहीं रहा। अफरातफरी के बीच दमकल और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। 16 गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, अभी तक यह सूचना सामने नहीं आ पाई है कि आग में कोई शख्स फंसा तो नहीं है। साथ ही, आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह अचानक आई-7 हॉस्पिटल में आग लग गई। दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तो पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी दिखी। दमकल कर्मियों ने तुरंत आसपास की दुकानों को खाली करा दिया है। रेस्क्यू टीम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हॉस्पिटल में फंसने की बात सामने नहीं आ पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

 

हाल में हुई थी ऐसी घटना

बता दें कि हाल में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 7 नवजात शिशुओं की मौत हुई थी। उस घटना में 12 नवजात को सुरक्षित बचा लिया गया था। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अस्पताल मालिक समेत कई लोगों को अरेस्ट किया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles