Advertisment
दिल्ली

दिल्ली के नांगलोई इलाके के घर में लगी भीषण आग: दूसरी मंजिल से कूदकर 6 लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के नांगलोई इलाके की जनता मार्केट के एक मकान में भीषण आग लग गई। घर की दूसरी मंजिल पर 6 लोग फंसे हुए थे। उन लोगों ने दूसरी मंजिल से सड़क पर कूदकर अपनी जान बचाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छत से कूदने के कारण सभी लोग जख्मी हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में भीषण आग लगी  हुई है, लोग मौके पर मौजूद हैं और पीड़ितों की मदद करने के लिए शीढी लगाकर खड़े हैं। आग इतनी भयंकर थी कि लोग डर के कारण छतों से कूद गए। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, AAP से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक BJP में हुए शामिल

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नांगलोई इलाके की ज्वालापुरी क्षेत्र की जनता मार्केट की Y-655, मोबाइल मार्केट से रात नौ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।

छतों से कूदकर लोगों ने बचाई जान

जानकारी के अनुसार, दूसरी मंजिल पर 6 लोग फंसे थे, जिन्होंने दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही घर की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचा ली थी। लोगों का कहना है कि आग इतनी भयंकर थी कि उन 6 लोगों के पास छत से कूदने के अलावो कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। घायलों में एक बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों की पहचान 40 वर्षीय पवन, 40 वर्षीय प्रीति, 20 वर्षीय श्वेता, 19 वर्षीय प्रांजल, 18 वर्षीय पवन और 13 वर्षीय वैभव के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सांड भी सोच रहा होगा किस महिला से पंगा ले लिया, Video में देखिए कैसे कहर बनकर टूटी!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles