Advertisment
दिल्ली

ओवैसी ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को दिया टिकट, AIMIM ने इस सीट से दिल्ली चुनाव में उतारा, अभी जेल में है बंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली : वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगे का आरोपी ताहिर हुसैन भी फरवरी 2025 में होने वाला दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगा। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है। एआईएमआईएम ने हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से लड़ाने का फैसला लिया है।

दरअसल मंगलवार को हुसैन के परिवार ने ओवैसी से मुलाकात की। परिवार ने ताहिर हुसैन के AIMIM में शामिल होने की मंशा जाहिर की। इसके बाद ओवैसी ने एक्स पर ताहिर हुसैन को लेकर ऐलान किया।

ओवैसी ने एक्स पर उन्होंने लिखा, MCD पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। हुसैन अब तक आम आदमी पार्टी में थे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में हवा के साथ पानी भी जहरीला, सफेद झाग से भरी यमुना, वीडियो दिखा लोगो ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

जेल में बंद हैं ताहिर हुसैन

बता दें कि दिल्ली की एक कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में इसी साल मई में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि इसमें उनकी भूमिका ‘दूरस्थ प्रकृति की’ थी और वह पहले ही तीन साल से अधिक समय हिरासत में बिता चुके हैं। हालांकि ताहिर हुसैन सलाखों के पीछे ही रहेंगे, क्योंकि वह दंगों के अन्य मामलों में भी आरोपी हैं। इसमें सांप्रदायिक दंगे के पीछे बड़ी साजिश और वित्तपोषण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शामिल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles