Advertisment
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल सहित 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर।  नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 8 से आलोक परेडा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती शिवमती पटेल (नीतू), महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद सरायपाली के वार्ड क्रमांक 5 से रोहित प्रधान एवं वार्ड क्रमांक 13 से गंगाराम पटेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  आदिवासी युवती की जिंदगी बनी नर्क, मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर दुष्कर्म, केमिकल से जलाने के भी आरोप

नगर पंचायत बसना से अध्यक्ष पद हेतु डॉ. खूशबू अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 4 से आशीष साहू (तिरथो होटल), वार्ड क्रमांक 11 से महेन्दर सिंह (पिन्टू), वार्ड क्रमांक 13 से राकेश डड़सेना पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मुंगेली जिले के नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 5 से मनोज कुमार पाण्डे और वार्ड क्रमांक 7 से मेला राम जायसवाल, सक्ती जिला के नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से जितेश शर्मा (अन्नपूर्णा), नगर पंचायत डभरा के  वार्ड क्रमांक 7 से राधा देवी टंडन एवं वार्ड 15 से जयशंकर पटेल, सारगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 से घनश्याम कहार, वार्ड क्रमांक 3 से मुकेश जायसवाल उर्फ लालू, वार्ड क्रमांक 8 से सौभाग्य शरण सिंह पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 7 से सीता पैकरा, सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के वार्ड क्रमांक 14 से विवेक कुमार नामदेव, जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक एक से रामनिवास गुप्ता, रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के वार्ड क्रमांक 15 से सत्येन्द्र चेलक एवं गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 6 से दीपक श्रीवास पार्षद पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार बालोद जिले के नगर पंचायत डौण्डी के वार्ड क्रमांक 8 से माधुरी रावटे, वार्ड क्रमांक 9 से राजेन्द्र कुमार मानकर और नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 4 से राजू रावटे एवं दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक से गीता बघेल पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 के लिए नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 से चंदन यादव और नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 13 से पी. विजय कुमार परिमि पार्षद पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles