Advertisment
कोंडागांवछत्तीसगढ़

आदिवासी युवती की जिंदगी बनी नर्क, मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर दुष्कर्म, केमिकल से जलाने के भी आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव : आदिवासी युवती का अपहरण कर उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आदिवासी युवती किसी तरह से भागकर अपने घर आई और परिजनों को आपबीती बताई.इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया.युवती फिलहाल अस्पताल में भर्ती है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती : माकड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का सोशल मीडिया के जरिए मुंबई के एक लड़के फिरोज अहमद से दोस्ती हुई.दोस्ती प्यार में बदली और फिरोज एक दिन कोंडागांव आ गया.जहां उसने युवती को शादी का झांसा दिया,इसके बाद उसे भगाकर अपने साथ मुंबई ले गया. जहां युवती को नर्क नसीब हुआ.

आरोपी ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म : युवती की माने तो मुंबई जाने के बाद फिरोज रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करने लगा.शादी करने की बात पर वो टालने लगा.यहां तक उसने दूसरे मोबाइल से घरवालों को ये बता दिया कि युवती ने शादी कर ली है और सही सलामत है.लिहाजा घरवालों ने भी युवती की कोई खोज खबर नहीं ली.फिरोज एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था.वो जब काम पर जाता तब वो युवती के हाथ पैर बांध देता.

इसे भी पढ़ें:  नारायणपुर में 5 लाख ईनामी सहित 8 माओवादियों ने किया सरेंडर

प्राइवेट पार्ट जलाने के आऱोप : मुंबई में जान पहचान ना होने के कारण युवती किसी से आपबीती नहीं बता सकी.इस दौरान युवती के साथ मारपीट की गई.बार-बार युवक प्रताड़ित करके जान से मारने की धमकी देता और रेप करता.युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में केमिकल डाले हैं.जिसके कारण वो पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही है. इन क्रूर यातनाओं से पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी.

कमरे में नर्क जैसी जिंदगी : युवती को आरोपी ने जिस कमरे में रखा था,उसमें रोशनी नहीं आती थी. फिरोज ने छोटे से कमरे में डेढ़ साल तक युवती को प्रताड़ित किया.इस दौरान एक दिन युवक अपना मोबाइल ले जाना भूल गया.जिसके बाद युवती ने फोन से फैक्ट्री के मालिक से बात की और आप बीती बताई.आप बीती बताने के बाद कंपनी के मालिक ने युवती को छुड़ाया और रेलवे स्टेशन भेजा.रेलवे स्टेशन आकर युवती ट्रेन में बैठकर रायपुर आई.जहां फैक्ट्री के मालिक के रिश्तेदारों ने युवती को कोंडागांव भिजवाया.2 नवंबर की रात किसी तरह पीड़िता फिरोज के चंगुल से भागी थी,फिर कोंडागांव स्थित अपने घर पहुंची.कमजोर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसके साथ हुए अत्याचारों का खुलासा किया

इसे भी पढ़ें:  'चुनाव-प्रचार से दूर रहें, वरना मारे जाओगे'

यूपी में मिली युवती की लोकेशन: कोंडागांव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी फिरोज अहमद की तलाश तेज कर दी गई है. धारावी निवासी फिरोज अहमद के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर कोण्डागांव पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की अंतिम लोकेशन उत्तरप्रदेश मिली है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles