Advertisment
छत्तीसगढ़

महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, अपने हाथ से बनाई चाय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार की सुबह रायगढ़ से भाजपा के महापौर पद के लिए प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय ठेले पर पहुंचे। यहां वित्तमंत्री ने न सिर्फ चाय पी, बल्कि चाय बनाकर दूसरों को भी पिलाई।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा ने रायगढ़ से महापौर पद के लिए अपने आम कार्यकर्ता चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रचार के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हीं की चाय दुकान को चुना। चाय दुकान में एक मंत्री को चाय बनाते और पीते देखकर शहरवासी उनकी सादगी की चर्चा और प्रशंसा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव...पर्ची लेने के दौरान बुजुर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत

रायगढ़ में बनेगी ट्रिपल इंजन वाली सरकार : चौधरी

भाजपा ने रायगढ़ में इस बार महापौर प्रत्याशी के रूप में चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को टिकट दिया है। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हरिभूमि डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि, जैसे एक चाय वाला देश को उन्नति की राह पर ले जा रहा है वैसे ही एक और चाय वाला रायगढ़ शहर को तरक्की की राह पर ले जाएगा। जनता इस बार भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी और यहां में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles