Advertisment
छत्तीसगढ़

देसी दारू भट्टी लूट कांड में आठ डकैत गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद जिले से सटे धर्मगढ़ में हुई देसी दारू भट्टी लूट का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने आठ डकैतों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से छह रांची के और दो छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

ऐसे पकड़े गए डकैत

पहले दो डकैतों को धर्मगढ़ स्थित गोल चौक (छत्तीसगढ़ के तरफ से उड़ीसा में प्रवेश करते समय पहला चौक )के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद हुए। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें:  बाघ की धमक से दहशत में ग्रामीण, जंगल में जाना किया बंद, मवेशियों को भी छोड़ने से कतरा रहे

हाईजैक कर भागे थे रांची

जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाने की कोशिश की, उसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने धर्मगढ़ से एक बोलेरो हाईजैक कर ली और फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन तब तक वे रांची पहुंच चुके थे। कालाहांडी एसपी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने रांची से छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डकैतों के नाम और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों में हुसैन खान, जसीम खान, सलीम अंसारी, पिंटू और अलीम कुमार शामिल हैं, जबकि दो अन्य के नामों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने इनके पास से देसी तमंचे और धारदार हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल लूटपाट में किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाईक सवारो ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, हादसे में आर्मी के जवान सहित तीन युवकों की मौत

कैश बरामदगी से चौंकी पुलिस

शुरुआत में लूट की रकम केवल 10 लाख रुपये आंकी जा रही थी, लेकिन जब गहराई से जांच की गई तो डकैतों के पास से कुल 3 करोड़ 51 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसमें से धर्मगढ़ दारू भट्टी से लूटे गए 10 लाख की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन बाकी 3 करोड़ 41 लाख रुपये कहां से आए, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस इस डकैती को अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा मामला मान रही है और इसके मास्टरमाइंड का सुराग जुटाने में लगी है। इस मामले के बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों की पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी चेतावनी: "आने वाले 2 से 4 साल में पीने के लिए भी नहीं मिलेगा पानी"

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles