Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025 : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 5.5 करोड़ लोगों ने किया स्नान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाकुंभ 2025. प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान (Mauni Amavasya Amrit Snan) का सिलसिला जारी है. महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. अब तक 5.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. मौनी अमावस्या पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने भी संगम में स्नान किया. जिसमें तीन पीठ के शंकराचार्य शामिल हुए. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि तीन पीठ के शंकराचार्यों ने आज यहां पवित्र स्नान किया. वहीं भगदड़ (Mahakumbh stampede) को लेकर उन्होंने कहा कि कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं. हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.

मंगलवार शाम तक 4.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. यह संख्या शाम 6 बजे तक दर्ज की गई थी. महाकुंभ में यह एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ ने मालामाल कर दियाः UP की अर्थव्यवस्था में 3.50 लाख करोड़ रुपये की होगी बढ़ोत्तरी, CM योगी का दावा

45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना

महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है. हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं. इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है. ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  मौलाना ने महाकुंभ की जमीन को बताया वक्फ की संपत्ति तो भड़के मोहम्मद यासीन, कहा- 'ये कोरी बकवास'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles