Advertisment
महाकुंभ 2025

महाकुंभ ने मालामाल कर दियाः UP की अर्थव्यवस्था में 3.50 लाख करोड़ रुपये की होगी बढ़ोत्तरी, CM योगी का दावा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लखनऊ. महाकुंभ का पर्व जारी है. रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. देश-दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन, सनातन के सबसे बड़े महापर्व में नया कीर्तिमान गढ़ रहा है. जिसे लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम योगी ने आस्था के महाकुंभ को अर्थव्यवस्था का भी महाकुंभ बताया है. उनका कहना है कि महाकुंभ की वजह से प्रदेश की जीडीपी में लगभग 3.25 से 3.50 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी.

बता दें कि महाकुंभ में अब तक 53 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिला है. वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश की आर्थिक ताकत में इजाफा हुआ है. अब तक के आंकड़ों की बात करें तो महाकुंभ के इन 37 दिनों में 53 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर चुके हैं. ये आंकड़ा सरकार के अनुमान के भी पार जा चुका है. सरकार ने 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया था. लेकिन ये आंकड़ा 53 करोड़ पहुंच गया है. अभी महाकुंभ 9 दिन और चलेगा, ऐसे में आंकड़ा 60 करोड़ के आसपास जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  महामंडलेश्वर पद से हटाई गईं ममता कुलकर्णी, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से किया गया बाहर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles