Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, 2.11 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के कुल वोटरों की संख्या जारी की है. 1 जनवरी 2025 की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कुल 2.11 करोड़ मतदाता है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी. रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि फोटोरहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर अपलोड कर दी गई है. लोग यहां से केंद्रवार मतताता सूची डाउनलोड कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में कुल वोटर की संख्या: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब राज्य में वोटर्स की कुल संख्या दो करोड़ 11 लाख पांच हजार 391 हो गई है.

इसे भी पढ़ें:  ED बोली- भिलाई MLA देवेंद्र यादव ने लिए 3 करोड़
  1. पुरुष वोटर्स की संख्या:1 करोड़ 4 लाख 27 हजार 842 पुरुष मतदाता
  2. महिला वोटर्स की संख्या: 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता
  3. थर्ड जेंडर वोटर्स:728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं.
  4. जेंडर रेश्यू: राज्य में निर्वाचकों का लिंगानुपात (Gender Ratio) 1024
  5. 18-19 आयु वर्ग के वोटर: 4 लाख 52 हजार 134 मतदाता

प्रदेश में कुल 24 हजार 371 मतदान केंद्र: कंगाले ने बताया कि राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं. वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन या ट्रांसफर के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है. संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीएस, ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रुपेश वर्मा भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रही महिला पद यात्री को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles