Advertisment
गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत : साथी ग्रामीण के साथ संगम बांध गया था नहाने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद साथी ग्रामीण ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंची। मामला मरवाही के खुद्दी टोला उसाड़ का है।

मिली जानाकरी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग का नाम सुंदर सिंह था। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग अपने साथी ग्रामीण के साथ शनिवार को संगम बांध में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों पर मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इसे बचने के लिए दोनों इधर-उधर भागने लगे। बुजुर्ग सुंदर सिंह का साथी मौके से भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन सुंदर सिंह मधुमक्खियों से बचने के लिए झाड़ियों के बीच में घुस गया। मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ वह झाड़ियों में घुस काटते गया जिससे उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने सुपरवाइजर की कनपटी पर बंदूक टिकाकर लूटे करीब 3 लाख

बुजुर्ग के शव को झाड़ियों से निकाला 

वहीं जब साथी ग्रामीण ने घटना की जानकारी परिजनों और गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद  परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मृतक बुजुर्ग को झाड़ियों के बीच से खोजा निकाला। फिलहाल पुलिस मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles