Advertisment
राजनीति

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार काे घेरा, CM फडणवीस को बताया सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या का जिम्मेदार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के परभणी हिंसा मामले में राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या के लिए सीएम देवेंन्द्र फडणवीस को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि ये 100 फीसदी बताता है कि मौत पुलिस हिरासत में रहने के दौरान हुई है. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी दौरे पर रहे. उन्होंने महाराष्ट्र में हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला किया. परभणी का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “मैंने परिवार और मारे गए और पीटे गए लोगों से मुलाकात की है. उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं. यह बताता है कि मौत 100 फीसदी हिरासत में रहने के दौरान हुई है. उसकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला. इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था.”

इसे भी पढ़ें:  गुरुद्वारे में मोजा-टोपी पहनकर गए भूपेश बघेल

राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार हैं. राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिले. राहुल गांधी ने आगे कहा, “आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है. कोई राजनीति नहीं हो रही है… विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles