
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवसेना में नाराजगी, डिप्टी लीडर नरेंद्र भोंडेकर ने दिया इस्तीफा
इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र की राजनीति से आई है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवसेना में बड़ी नाराजगी सामने आई है। डिप्टी लीडर नरेंद्र भोंडेकर ने इस्तीफा दे दिया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विदर्भ समन्वयक और उपनेता नरेंद्र भोंडेकर ने नए कैबिनेट में शामिल नहीं होने के कारण अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भंडारा सीट जीत हासिल की थी।
भोंडेकर के इस्तीफा देने के पीछे मुख्य कारण उन्हें नए कैबिनेट में शामिल न किया जाना माना जा रहा है। भोंडेकर पिछले कुछ समय से इस मामले को लेकर नाराज चल रहे थे और उन्होंने अपनी नाराजगी को कई बार सार्वजनिक तौर पर भी जाहिर किया था।
बता दें कि महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट का विस्तार हुआ।, इसमें शिवसेना को 13 मंत्री पद दिया गया है। इनमें कई विधायक आज मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले भोंडेकर के इस्तीफे को लेकर कहा जा रहा है कि वह भी मंत्री बनना चाहते थे। कैबिनेट विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नागपुर में हैं। इस बीच पार्टी के भीतर इस इस्तीफा पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है।



