Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

CM हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प, पानी की बौछार कर रोका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस अपने दिगज्ज नेताओं की मौजूदगी में सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदर्शन में और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेसी सभा के बाद CM हाउस घेरने निकले हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दो बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ गए। जहां पुलिस के साथ उनकी जमकर झूमाझटकी जारी है। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल 

नौजवानों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

इसे भी पढ़ें:  600 करोड़ के घोटाले में हटाए गए अतिरिक्त संचालक, 10 जिलों में चावल की कालाबाजारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। बीजेपी की सरकार डराने धमकाने का काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। BJP को लगता है कि, हम जेल जाने से डर जाएंगे।

महतारी वंदन योजना में हो रहा भ्रष्टाचार 

उन्होंने आगे कहा कि, अब तो हद हो गई सनी लियोनी के खाते में पैसे डाल दिए। सतनामी समाज के तो पीछे ही पड़ गए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सनी लियोनी के खाते में पैसा भेज रहे हैं। मृत महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के कामों के लिए पैसा नहीं है। महतारी वंदन योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी करते महिला समेत 3 गिरफ्तार:दूसरे केस में नशीली टैबलेट और सीरप के साथ 3 आरोपियों को दबोचा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles