Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने मंत्री OP चौधरी का बंगला घेरा:प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर बर्खास्त सहायक महिला शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. ये महिला शिक्षिकाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.

प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं ने ने बताया सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हमें बर्खास्त कर दिया गया है. अब समायोजन की मांग कर रहे हैं. हमें समायोजित किया जाए. समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, क्या इसका कोई डेट नहीं दिया गया है.

कुछ देर बाद पुलिस भी वित्तमंत्री के बंगले के बाहर पहुंचककर प्रदर्शनकारियों को हटाने में लग गई। काफी देर तक समझाइश के बाद जब प्रदर्शनकारी नहीं उठे, तो पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें हटाना शुरू किया।

इसे भी पढ़ें:  चलते ट्रक में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान, देखें Video

पुलिस ने जल्दबाजी कुछ ऐसी दिखाई दी कि, पुलिस की गाड़ी में एक महिला शिक्षक खिड़की से बाहर लटकती दिखाई दी। इसके बावजूद गाड़ी नहीं रोकी गई। फिलहाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गाड़ी में एक महिला शिक्षक खिड़की से बाहर लटकती दिखाई दी।
पुलिस की गाड़ी में एक महिला शिक्षक खिड़की से बाहर लटकती दिखाई दी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles