Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentजांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर:2 भाइयों की मौत, पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकले थे, ड्राइवर फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बाइक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है।

आरोपी ड्राइवर की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त किया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के हाथनेवार गांव की है।

घायलों को पुलिस ने भेजा अस्पताल

चांपा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से रात 9 से 10 बजे सूचना मिली कि हाथनेवार मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मारी है, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त।
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का ट्रांसफर:मनरेगा के आयुक्त बने रजत बसंल; अजय सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त

डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। दोनों मृतकों की पहचान किशन सिदार (20) और राजशंकर सिदार (21) के रूप में हुई। दोनों सक्ती जिले के नंदेली के रहने वाले थे।

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत।
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत।

चचेरे भाई थे किशन और राज शंकर

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों ने बताया कि किशन और राज शंकर दोनों चचेरे भाई थे। दोनों ने कक्षा 9वीं तक की पढ़ाई की है और रोजी मजदूरी का काम करते थे।

जांजगीर-चांपा सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत।
जांजगीर-चांपा सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत।

पैसे निकालने के बात कह कर निकले थे

इसे भी पढ़ें:  जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में सुनाई खरी-खरी : अनिल शुक्ला बोले- हमारा मकसद पार्टी को चाटुकारों से मुक्ति दिलाना है

सोमवार को दोनों घर से जैजैपुर पैसे निकालने जाने की बात कहते हुए निकले थे। देर शाम होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे थे। इस बीच पुलिस से सूचना मिली की दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दोनों जैजैपुर से चांपा किस लिए आ रहे थे, यह जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles