Advertisment
क्राइम

तीन बच्चों के पिता ने 13 साल की नाबालिग से किया रेप, 8 माह की गर्भवती हुई तो इस तरह खुला पूरा मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

13 साल की नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, तीन बच्चों के पिता ने इस दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया है. बच्ची के तबियत खराब होने के बाद रेप का मामले का खुलाशा हुआ. अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने बच्ची के परिजनों को गभर्वती होने की जानकारी दी. बच्ची आठ महीनें से प्रेग्नेंट थी. आरोपी ने मासूम को घर में अकेली पाकर इस वारदात को अंजाम दिया था. मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:  शासकीय राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

पूरा मामला गुजरात के वापी तालुका का है. यहां रहने वाले एक श्रमिक परिवार की 13 साल की नाबालिग बेटी से पड़ोस में रहने वाले तीन बच्चों के पिता ने मासूम को अकेले पाकर दुष्कर्म किया था. आराेपी ने रेप के बाद नाबालिग इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस वजह से नाबालिग इस वारदात के बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया.

डॉक्टरों ने बताया 8 माह की गर्भवती है नाबालिग

बता दे कि करीब 8 महीनें पहले नाबालिग घर में अकेली थी. उसके परिजन मजदूरी काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी नाबालिग के घर में आ घुसा और उसे डरा-धमका कर इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया. बीतें दिनों जब नाबालिग की तबीयत बिगडी तब उसके परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद बताया कि उनकी बच्ची 8 माह की गर्भवती है.

इसे भी पढ़ें:  CG Big Breaking : बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड

आरोपी को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब परिजनों ने नाबालिग से इस बारे में पूछा तब उसने बताया कि उनका पड़ोसी अक्सर घर में अकेले होने पर घुस आता था और खाने-पीने की चीजें देकर उसे बहला-फुसला कर दुष्कर्म करता था. नाबालिग के माता-पिता को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने वापी टाउन पुलिस थाने में दुष्कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. रिमांड के दौरान वापी टाउन पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी को लेकर घटना का रिकंस्ट्रक्शन किया गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles