Advertisment
छत्तीसगढ़

कवर्धा में SDM को कॉलर पकड़कर पीटा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा जिले के पंडरिया में ABVP कार्यकर्ताओं और SDM के बीच मारपीट हो गई। कार्यकर्ताओं ने एक पटवारी पर छात्र से पैसे मांगने और तहसीलदार तक रिश्वत पहुंचाने का आरोप लगाया।शुक्रवार शाम वे SDM कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान SDM संदीप ठाकुर ने पुलिस से प्रदर्शनकारियों को हटाने कहा। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ताओं और SDM के बीच हाथापाई हो गई।

 पटवारी के वायरल हो रहे रिश्‍वत मांगने वाले ऑडियो में तहसीलदार का भी जिक्र है। इसमें जमीन प्रमाणीकरण मामले को लेकर जब पटवारी किसान से बात करता है। इसमें रिश्‍वत मांगने के दौरान तहसीलदार का भी जिक्र करता है। इसमें तहसीलदार को 4 हजार रुपए देने की बात कही जा रही है। इस ऑडियो के पब्लिक में आने के बाद लोगों में राजस्‍व विभाग को लेकर आक्रोश है।

 

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी में बही युवती की 90 घंटे बाद मिली लाश, पिकनिक मनाने आए 3 दोस्तों की डूबने से मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles