Advertisment
जरूरत की खबर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन टिकट बुक हो जाने के बाद बदला जा सकता है नाम और यात्रा की तारीख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, इंडियन रेलवे के द्वारा चलाई जा रही ट्रेन में हर रोज तकरीबन 2 करोड़ से ज्यादा पैसेंजर ट्रैवल करते हैं. इसके लिए टिकट की जरूरत होती है. जिसे लोगों के द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक किया जा सकता है. हालांकि कई बार टिकट बुक हो जाने के बाद भी यात्रा का प्लान किसी ना किसी वजह से कैंसिल कर देना पड़ता है. कई दफा तो ऐसा भी होता है कि यात्रा के वक्त को आगे बढ़ाने या फिर टिकट के नाम में बदलाव करने की जरूरत पड़ जाती है, ऐसे में क्या किया जाए इसका कोई ऑप्शन है या नहीं? बता दें, इस सिचुएशन में रेलवे की तरफ एक नियम बनाया गया है. इस खबर में जानिए कि क्या कहता है रेलवे का यह नियम….

दरअसल, भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, कंफर्म टिकट बुक होने के बाद भी टिकट में कुछ जरूरी बदलाव किये जा सकते हैं. लेकिन इसके लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है…

इसे भी पढ़ें:  बिजली उपभोक्ता दें ध्यान! मीटर संबंधित गड़बड़ी की समय पर नहीं की शिकायत, तो जेब से भरनी पड़ेगी मोटी रकम
  • भारतीय रेलवे के मुताबिक, कंफर्म ट्रेन टिकट पर यात्री का नाम बदला जा सकता है. लेकिन यह सुविधा केवल काउंटर से खरीदे गए टिकटों पर ही उपलब्ध है. मतलब आप मात्र ऑफलाइन टिकट में ही नाम बदल सकते हैं. इसके लिए आपको डिपार्चर के टाइम से तकरीबन 24 घंटे पहले रेलवे रिजर्वेशन कार्यालय जाकर नाम बदलने के लिए अप्लिकेशन देना होगा होगा.
  • ट्रेन टिकल का नाम बदलने का आप्शन सिर्फ परिवार के सदस्यों के लिए ही उपलब्ध है. ये सुविधा किसी और के लिए नहीं होगा. जैसे कि माता-पिता, भाई-बहन या बच्चे के नाम पर बदला जा सकता है. यदि किसी एजुकेशनल टूर या सरकारी अधिकारियों के द्वारा छात्रों के लिए टिकट बुक कराई जाती है तो केवल उसी ग्रुप के सदस्यों के बीच टिकट बदली जा सकती है. मतलब , यदि टिकट किसी समूह (जैसे छात्र या कार्यालय समूह) के लिए बुक किया गया था, तो समूह के सदस्य का नाम भी बदला जा सकता है.
  • यदि आप यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं तो यात्रा की नई तारीख के साथ ट्रेन प्रस्थान से 48 घंटे पहले काउंटर पर आवेदन करें और प्रतिस्थापन टिकट लें. वहीं बता दें, ऑनलाइन टिकट पर नाम और तारीख़ बदलने की कोई सुविधा नहीं है. इसके साथ ही बता दें कि तत्काल टिकट पर भी इसकी सुविधा नहीं हैं. यह सुविधा केवल नियमित बुकिंग या आरएसी टिकटों के लिए है. बुकिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें
  • नाम और तारीख बदलने की सुविधा केवल एक बार दी जाती है. इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, टिकट परिवर्तन के लिए दोनों आईडी आवश्यक हैं. आवेदन के साथ दस्तावेज समय पर जमा करने से यह प्रोसेस आसान हो जाएगी
इसे भी पढ़ें:  ताजमहल देखने आए पर्यटक को आया हार्ट अटैक, फिर ‘देवदूत’ बनकर पुलिस ने ऐसे दिया यमराज को चकमा

अगर आपको अपने टिकट में नाम बदलने की जरूरत है, तो इस प्रक्रिया का पालन करें…

  1. अपनी ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 24 घंटे पहले नजदीकी रेलवे आरक्षण काउंटर पर जाएं
  2. नाम बदलने का अनुरोध करते हुए एक लिखित ऐप्लिकेशन सबमिट करें
  3. मूल यात्री और जिस व्यक्ति को टिकट हस्तांतरित किया जा रहा है, दोनों का वैध पहचान प्रमाण सबमिट करें.
  4. एक बार जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद, आपका टिकट नए नाम के साथ अपडेट हो जाएगा.
  5. हालांकि, नाम को प्रति यात्री केवल एक बार बदला जा सकता है और यह परिवर्तन परिवार के सदस्यों या समूह बुकिंग तक ही सीमित है.
  6. यात्रा की तारीख बदलने की प्रक्रिया भी ऐसी ही है. अगर आप अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आपने अपनी टिकट ऑफलाइन बुक की हो.
  7. ऑनलाइन बुक की गई टिकटों के लिए यह ऑप्शन अभी तक उपलब्ध नहीं है.
इसे भी पढ़ें:  आज के बाद दो महीने शादी का मुहूर्त नहीं, गुरु-शुक्र अस्त रहने से अक्षय तृतीया पर भी मुहूर्त नहीं; 9 जुलाई से शुरू होंगी शादियां

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles