
विटामिन डी की कमी के खतरनाक लक्षण, 5 बेस्ट सुपरफूड्स कर देंगे इनका इलाज
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में कैल्शियम को अब्जोर्ब करने में मदद करता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए मुख्य बिल्डिंग ब्लॉक्स में से एक है। कैल्शियम के साथ, विटामिन डी ऑस्टियोपोरोसिस के विकास से भी बचाने में मदद करता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियों के कमजोर होने और उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
अब आप समझ ही सकते हैं कि इस जरूरी विटामिन की कमी से शरीर को क्या-क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। वहीं, हाल ही में इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (आईसीआरआईईआर) की एक रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाली जानकारी साझा की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्येक 5 में से 1 भारतीय कम विटामिन डी स्तर से प्रभावित है। साथ ही कहा गया है कि विटामिन डी की कमी एक साइलेंट महामारी के रूप में उभर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन डी की कमी सिर्फ बुजुर्गों या कुपोषितों को प्रभावित नहीं करती है बल्कि यह यह ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों से लेकर खिलाड़ियों और यहां तक कि बाहर काम करने वाले लोगों तक, सभी उम्र, आयु वर्ग और व्यवसायों के व्यक्तियों को प्रभावित करती है। ऐसे में हम आपको वो साइन बताने जा रहे हैं, जो विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं, ताकि आप समय पर अपने डॉक्टर से इस स्थिति का इलाज करवा सकें। साथ ही उन सुपरफूड्स के बारे में भी बताएंगे, जो विटामिन डी की कमी को पूरा करते हैं।
विटामिन डी की कमी के लक्षण
Cleveland clinic के मुताबिक,बच्चों में विटामिन डी की गंभीर कमी से रिकेट्स होता है। रिकेट्स के लक्षणों में शामिल हैं:-
झुकी हुई या मुड़ी हुई हड्डियों के कारण गलत विकास पैटर्न
मांसपेशियों में कमजोरी
हड्डी में दर्द
जोड़ों में विकृति
ये बहुत दुर्लभ है और विटामिन की हल्की कमी वाले बच्चों में कमजोर,या दर्दनाक मांसपेशियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वयस्कों में विटामिन डी की कमी उतनी स्पष्ट नहीं है। हालांकि विटामिन डी की कमी होने पर ये संकेत और लक्षण नजर आ सकते हैं।
थकान
हड्डी में दर्द
मांसपेशियों में कमजोरी,दर्द या ऐंठन
मूड में बदलाव,डिप्रेशन की तरह
इसके अलावा ये भी संभव है कि आपमें विटामिन डी की कमी का कोई संकेत या लक्षण नहीं हो।



