Advertisment
अन्य खबरें

साइकिल से रेस कर रहा था वत्सल, गिरा और चली गई जान, फिर मां ने लिया ऐसा फैसला, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अन्नपूर्णा इलाके के सुदामा नगर में 12 साल का 7वीं क्लास के स्टूडेंट वत्सल रावत की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. वत्सल, अपने परिवार और दोस्तों का प्यारा था. वो अपने दोस्तों के साथ साइकिल रेस कर रहा था. रेस के दौरान उसकी साइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और वो अचानक गिर पड़ा. गिरने से साइकिल का हैंडल उसके पेट में लग गया. इसके बाद उसे तेज दर्द हुआ. उसकी हालत बिगड़ता देख उसे फौरन परिजन अस्पताल लेकर पहुंच गए.

डॉक्टरों ने बताया कि साइकिल के हैंडल के जोरदार असर के कारण उसके लीवर में गहरी चोट लगी थी. इससे उसका लीवर फट गया और उसकी मौत हो गई. यह हादसा पूरे परिवार के लिए एक बड़ा सदमा था.

इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर रैली निकालकर सीएम योगी का हुआ छत्तीसगढ़ में ऐसा स्वागत

मां ने लिया बड़ा फैसला

वत्सल की मां, जो एक सिंगल पैरंट हैं, इस घटना से बहुत आहत हैं. लेकिन इसके बावजूद वत्सल की मां ने एक बेहद सराहनीय और मानवीय कदम उठाया. उन्होंने अपने बेटे की आंखों को दान करने का फैसला लिया है. इस कदम से वह न केवल अपने बेटे की मृत्यु के बाद भी दूसरों की मदद करने का साहस दिखा रही हैं, बल्कि यह उदाहरण पेश कर रही हैं कि मुश्किल वक्त में भी कुछ अच्छा किया जा सकता है.

इस फैसले से प्रेरित होकर कई लोग इस हिम्मत वाली मम्मी के साहस और संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं. नेत्र दान के इस महत्वपूर्ण फैसले से, वत्सल की आंखों के माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति की जिंगदी रोशन हो जाएगी, जो एक जीवनदायिनी उपहार होगा.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR में प्रॉपर्टी की तरह बच्चों की बिक्री, नवजात बच्चे खरीद रहे अमीर; जानिए क्या है पूरा खेल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles