Advertisment
जरूरत की खबर

देश के हर नागरिक के लिए जरूरी खबर: 30 अप्रैल तक करा ले ये काम, नहीं तो राशन कार्ड में नहीं मिलेगा चावल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जी या डुप्लीकेट राशन कार्डों को रद्द करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है.

सभी राशन कार्ड धारकों को 31 मार्च 2025 तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन अभी भी 5 लाख राशन कार्ड धारकों की यह प्रक्रिया अधूरी है. जिसके चलते सरकार ने अब समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दी है.

नहीं मिलेगा लाभ

राशन कार्ड ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाने के साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि अगर लाभार्थी तय समय तक राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें मिलने वाले लाभ समाप्त कर दिए जाएंगे, जैसे कि मुफ्त राशन की सुविधा. इसके अलावा उनका राशन कार्ड भी रद्द किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी रोप-वे प्रोजेक्ट के खिलाफ उग्र आंदोलन, हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

राशन कार्ड ई-केवाईसी क्यों जरूरी है

सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राशन कार्ड का लाभ सिर्फ पात्र व्यक्तियों को ही मिले. इसलिए बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़कर लाभार्थियों की पहचान की जा रही है. ऐसा करने से फर्जी लाभार्थियों की पहचान हो सकेगी और सही लोग सरकारी संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे.

राशन कार्ड ई-केवाईसी में देरी के ये हो सकते हैं कारण

अभी भी करीब 5 लाख राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी, ई-पॉस मशीनों की खराबी जैसी तकनीकी समस्याएं.
  • कई लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है. जागरूकता की कमी भी एक कारण है.
  • कई लोग अपने मूल निवास स्थान से बाहर रहते हैं, जिसके कारण वे समय पर ई-केवाईसी नहीं कर पाते हैं.
  • कई लोगों के फिंगरप्रिंट मशीन में ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जैसे बुजुर्गों के, इसलिए बायोमेट्रिक जैसी प्रक्रिया में देरी हो रही है.
इसे भी पढ़ें:  रेलवे का नया मोबाइल ऐप लॉन्च, टिकट बुक करना होगा आसान, जानें और क्या सुविधाएं मिलेंगी

केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि 30 अप्रैल 2025 तक 100% ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाए.

अगर ऐसा नहीं होता है तो लाभार्थी सब्सिडी और अनाज आवंटन जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

राशन कार्ड ई-केवाईसी करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा

राशन कार्ड धारक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

  • राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने के लिए सबसे पहले आपको नजदीकी सरकारी राशन की दुकान पर जाना होगा. वहां आधार और राशन कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद ई-केवाईसी की जाएगी.
  • ऑनलाइन राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ राज्यों में ‘मेरा राशन’ ऐप या एनएफएसए पोर्टल के जरिए यह सुविधा दी जा रही है. इसके लिए आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें:  चिता पर लेटते ही जिंदा हो गया शख्स, ये कैसे हुआ; जानकर चौंक उठेंगे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles