Advertisment
दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, पैसा जमा करने के दौरान शख्स ने उसके…?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक IGI एयरपोर्ट प एयरलाइंस की महिला कर्मचारी संग अश्लील हरकत हुआ है। 25 साल की पीड़िता टर्मिनल दो पर एयरलाइंस कंपनी के आरक्षण डेस्क पर काम करती है। पैसा जमा करने के लिए जाने के दौरान शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25 साल की पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे में था। उसने किसी तरह से शख्स के चंगुल से खुद को छुड़ाया। फिर घटना की जानकारी सीआईएसएफ को दी। इसके बाद फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने के बाद उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ‘मोदी बहुत ताकतवर, लेकिन भगवान नहीं…’, आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात

20 नवंबर की रात की घटना

महिला कर्मचारी ने कहा कि पैसा जमा करने के लिए जाने के दौरान एक शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 20 नवंबर की रात आरक्षण डेस्क पर शिफ्ट खत्म करने के बाद पेमेंट जमा करने के लिए जा रही थी। आरक्षण कक्ष के दरवाजे पर एक शख्स आया। फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

एयरहोस्टेस से छेड़छाड़

बता दें कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर लौट रही एक एयरहोस्टेस को ई-टैक्सी बाइक सवार द्वारा कथित तौर पर घसीटने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। बुद्ध जयंती पार्क के पास साइमन बोलिवर मार्ग पर उस समय हुई, जब महिला पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर टैक्सी से लौट रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जयवीर को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, केजरीवाल ने जताई चिंता; पुलिस क्या बोली?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles