Advertisment
आम आदमी पार्टीदिल्ली

CM केजरीवाल को CBI रिमांड पर भेजे जाने के बाद संजय सिंह की BJP को चेतावनी..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI रिमांड पर भेजने के बाद आप (AAP) सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने X पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर जो कुछ भी हो रहा है, उसे दुनिया देख रही है. सभी इसे याद रखेंगे.

आप नेता संजय सिंह ने भाजपा को चेतावनी भरे लहजे में कहा, “हौसला आंधी है और आंधी नहीं रुकती है. जुल्म के सामने सच्चाई नहीं झुकती है, जिसका शेर का कलेजा है, उसका दुश्मन क्या कर लेगा. सब याद रखा जाएगा. जब हिसाब होगा तो दुनिया याद रखेगी.”

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में GST घोटाले के रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी खजाने में लगाई 54 करोड़ की सेंध, जीएसटी अधिकारी समेत 7 अरेस्ट

तीन दिन की CBI रिमांड

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 दिन के लिए CBI हिरासत में भेज दिया. इससे पहले CBI ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था. विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने CBI की एक अर्जी पर आदेश पारित किया.

इससे पहले अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से अदालत में पेश किए जाने पर CBI ने उनकी गिरफ्तारी का अनुरोध करने वाली अर्जी दी थी. अभी तक उन्हें ED द्वारा जांच किए जा रहे आबकारी ‘‘घोटाले’’ से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया था.

इसे भी पढ़ें:  AAP छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत, जानें क्या बोले

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles