Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर एसपी की गाड़ी का कटा चालान : ड्राइवर ने तोड़ा रेड सिग्नल, 2000 जुर्माना, एसपी ने कहा- नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। रेड सिग्नल तोड़ने पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह की गाड़ी का चालान कट गया। ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर ट्रैफिक रूल तोड़ा तो एसपी के मोबाइल पर 2000 का चालान पहुंच गया। यह घटना आईटीएमएस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब एसपी को सिग्नल जंप करने का मैसेज मोबाइल पर मिला तो उन्होंने 2000 रुपए का चालान जमा किया और रसीद कटवाई। एसपी ने कहा, ऊपर वाला सब देख रहा है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें।

दरअसल, एसपी रजनेश सिंह रविवार दोपहर को किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। कलेक्टर अवनीश शरण भी उसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसलिए एसपी उनके साथ उनके ही कार में बैठ गए। एसपी का ड्राइवर कार लेकर पीछे-पीछे आ रहा था।

इसे भी पढ़ें:  छात्रावास में बच्चों को परोसा फिनायल वाला खाना: हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, चीफ सेक्रेटरी से शपथ पत्र में मांगा जवाब

एसपी के ड्राइवर ने तोड़ा रेड सिग्नल 

सत्यम चौक पहुंचने पर जैसे ही कलेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ी ठीक उसी समय सिग्नल रेड हो गया। इसके बाद एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर गाड़ी आगे बढ़ा दी। यह घटना ITMS के CCTV  कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा वाहन नंबर के आधार पर ऑटोमेटिक चालान कट गया। इसका मैसेज तुरंत एसपी के मोबाइल पर गया।

नियम का उल्लंघन करने पर कोई भी नहीं बक्शा जाएगा 

एसपी रजनेश सिंह ने अपनी गाड़ी का चालान ही नहीं कटवाया बल्कि उन्होंने जुर्माने की राशि भी जमा कराते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। इससे उन्होंने यह संदेश भी दिया कि, शहर में यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वह कोई भी क्यों न हो।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में हत्या के बाद फिर चली गोली:अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग,एक युवा हुआ घायल

एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की 

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि, दोपहर का समय था और भीड़ भी नहीं थी। फिर भी हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके जरिए पुलिस दिनरात सड़क पर यातायात की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि, चाहे वह कोई भी हो यातायात नियमों का उल्लंघन कर नहीं बच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ऊपर वाला सब देख रहा है। लोग खुद ही यातायात नियमों का पालन करें। इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles