Advertisment
छत्तीसगढ़राजनीति

लोकसभा से पहले कांग्रेस बागियों की हो सकती है घर-वापसी

बृहस्पत-विनय की सीनियर नेताओं से हुई चर्चा; पायलट से मंथन के बाद होगा फैसला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लोकसभा चुनाव से पहले बागियों की घर वापसी हो सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिन नेताओं ने भले ही बगावत की हो लेकिन किसी दूसरी पार्टी के लिए काम नहीं किया, उन नेताओं की एंट्री संभव है। वहीं, बगावत के बाद जिन्होंने दूसरी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने उनके लिए दरवाजे बंद रखे हैं। इसे लेकर बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल ने 2-3 दिन पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान पूर्व विधायकों पर हुई कार्रवाई को वापस लेने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से मंथन कर जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम के हीरो नजाकत अली का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सम्मान: आतंकी हमले में 11 शैलानियों की जान बचाने पर मिला गौरव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles