Advertisment
Uncategorized

Tattoo का शौक, AIDS का रोग! 68 महिलाओं को एड्स, 20 महिलाओं ने माना टैटू बनवाने से हुआ HIV

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अगर आप टैटू (Tattoo) बनवा रहे हैं या बनवाने जा रहे हैं या फिर बनवाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि ये शौक आपको भारी पड़ सकता है… ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टैटू बनवाने से आपको एड्स जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 68 महिलाओं को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी डायग्नोसिस हुई है. आप जानकर दंग रह जाएंगे कि 68 में से 20 महिलाओं ने HIV की वजह टैटू बनवाना बताया है.

महिलाओं का मानना है कि टैटू वाले आर्टिस्ट ने बार-बार एक ही निडल का इस्तेमाल किया और जिस निडल का बार-बार इस्तेमाल हुआ वो HIV से संक्रमित थी… उसी निडल से इन 68 महिलाओं को एड्स फैलने की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  पब्लिक को दिवाली पर जोरदार झटका, 62 रुपये महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर…

68 महिलाएं HIV संक्रमित

बता दें कि जिला महिला अस्‍पताल में डिलिवरी से पहले जांच के दौरान चार सालों में 68 महिलाएं एचआईवी संक्रमित पाई गई हैं. इन सभी महिलाओं ने सड़क किनारे टैटू बनाने वालों से टैटू बनवाया था. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई.

एक ही सूई से कई लोगों को टैटू बनाने से होता है HIV

जिला अस्‍पताल की काउंसलर उमा सिंह ने बताया कि हर साल 15 से 20 महिलाएं संक्रमित मिल रही हैं. हालांकि संक्रमित पाई गईं सभी महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया गया. टैटू बनवाने से संक्रमण नहीं होता है. एक ही सूई से कई लोगों को टैटू बनाने से एचआईवी होता है. अगर एक टैटू बनाने के बाद उस सूई का इस्‍तेमाल दोबारा ना किया जाए तो एचआईवी के संक्रमण से बचा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:  पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं, नकलचियों को 10 साल जेल, 1 करोड़ जुर्माना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles