Advertisment
छत्तीसगढ़

अमित बघेल भगोड़ा घोषित : रायपुर पुलिस ने अमित बघेल का पता बताने वाले के लिए की 5000 इनाम की घोषणा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रायपुर पुलिस ने सोमवार को उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित करते हुए उन पर 5 हजार रुपए के नकद इनाम का ऐलान कर दिया है। पुलिस की कई विशेष टीमें बघेल की तलाश में जुटी हुई हैं और उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने यह इनाम घोषित किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जो कोई भी अमित बघेल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  स्कॉर्पियो और बाइक में आमने-सामने टक्कर:3 युवक गंभीर रूप से घायल, शाकम्भरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की गाड़ी से हुआ हादसा

अमित बघेल को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार की देर रात पुलिस की टीमों ने बघेल के कई करीबियों और उनके संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles