Advertisment
छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर भाविका ठाकुर की 29 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला चिकित्सक की सोमवार को हृदयघात से मौत हो गई। महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी। उसी दौरान सीने में दर्द हुआ और कुछ सेकंड में ही वह घर के सामने गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले महिला चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय गौरीनगर की रहने वाले दीपक ठाकुर की 29 साल की बेटी भाविका ठाकुर मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर रेसीडेंट कैजुअल्टी में पदस्थ थीं।

आज सुबह निर्धारित समय पर वह अपने घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी। अचानक उसे सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। इस दौरान वह घर के सामने ही गिर पड़ी। परिजन भाविका को मेडिकल कॉलेज ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अजब-गजब मामला, मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला, किरकिरी होने पर सुधारी गलती

बताया जा रहा है कि भाविका ने एमबीबीएस स्थानीय मेडिकल कॉलेज से ही किया। हाल ही में उसका पीजी कोर्स के लिए भी चयन हुआ था। एमबीबीएस की डिग्री लेने के पश्चात वह मेडिकल कॉलेज में ही संविदा पर कार्यरत थी। भाविका के पिता एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य हैं। कुछ साल पहले भाविका की माता स्व. माधुरी ठाकुर का भी असमय निधन हो गया था। माधुरी ठाकुर भी जिला चिकित्सालय में लैब टेक्निशियन के पद पर पदस्थ थी। चिकित्सक भाविका ठाकुर के निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक का माहौल है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles