Advertisment
Uncategorized

शराब पीने से रोक रही थी पत्नी, गुस्से में शराबी पति ने चाकू से काट दी नाक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बरेली एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी ही पत्नी की नाक काट दी है. आरोपी शराबी है और घर में ही बैठकर शराब पी रहा था. उसकी पत्नी ने ऐसा करने से मना किया तो गुस्से में आरोपी ने पहले अपनी पत्नी से मारपीट की. फिर दौड़ कर किचन गया और वहां से चाकू लेकर अपनी पत्नी की नाक पर वार कर दिया. जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पटेल बिहार कालोनी का है. इस कालोनी में रहने वाली पीड़िता सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी शादी 7 साल पहले सुनील के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता और उसके साथ मारपीट करता था. उसकी नशे की आदत की वजह से ही काफी सारा कर्ज हो गया है.

इसे भी पढ़ें:  गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, फर्जी पत्रकार बनकर पहुंचे यूपी के शख्स ने किया हंगामा

चाकू से काटी नाक

ऐसे में शनिवार की शाम को जब आरोपी शराब पीकर आया और घर में भी बैठकर पीने लगा तो उसने रोकने की कोशिश की. उससे कहा कि पहले कर्ज निपटा लो, लेकिन इतनी सी बात पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते आरोपी सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और गाली गलौज करते हुए उसकी नाक पर वार कर दिया. इससे उसकी नाक कट गई. इतने से भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने गला घोंटने की भी कोशिश की. घर पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह से बीच बचाव कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का बड़ा बयान- बांग्लादेश में हिंदू नहीं, हिंसा से पूरे देश के अस्तित्व को खतरा

जुआ खेलने के लिए गिरवी रख दिए जेवर

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जुआ और शराब के चक्कर में घर के सारे जेवर गिरवी रख दिए. बल्कि अब तो घर में से बर्तन भी उठाकर बेचने लगा है. पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए हैं. बड़ा बेटा 4 वर्ष का अविनाश है. वहीं 3 वर्ष का कार्तिक और 9 महीने की बेटी वैष्णवी है. आरोपी की इन हरकतों की वजह से उसे बच्चों को समय से दूध पानी दे पाना भी मुश्किल हो गया है. सुभाष नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र के मुताबिक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी फिलहाल फरार है, हालांकि उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी अरेस्ट, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles