Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अजब-गजब मामला, मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला, किरकिरी होने पर सुधारी गलती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 बालोद। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने हाल ही में जारी ट्रांसफर सूची में गड़बड़ी व बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। एक सब इंजीनियर की दो महीने पहले ही मौत हो चुकी है। लेकिन विभाग ने उनका तबादला दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव कर दिया। चूंकि मामला सामने आने के बाद विभाग ने नई सूची जारी कर गलती सुधार ली है।

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इसमें कुल 267 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल थे। इस सूची में सहायक अधीक्षक से लेकर कार्यपालन अभियंता और प्रभारी कार्यपालन अभियंता तक का नाम दर्ज था।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जल्द ही बदलने वाली है ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, अब ई-ट्रैक पर होगा टेस्ट; AI कैमरों से होगी निगरानी

मृतक इंजीनियर का नाम भी सूची में शामिल

इस सूची में सबसे बड़ी चूक यह हुई कि, विभाग ने दो महीने पहले मौत हो चुके उप अभियंता योगानंद सोम का तबादला भी कर दिया। आदेश में योगानंद सोम का नाम क्रमांक 18 पर दर्ज था। आदेश के अनुसार उनका तबादला दल्लीराजहरा नगर पालिका से नगर पंचायत तुमगांव कर दिया गया। जबकि योगानंद सोम की मौत दो महीने पहले ही हो चुकी है।

गलती का एहसास होने पर निकाला गया नया आदेश

जब विभाग को अपनी गलती का पता चला तो तत्काल नया आदेश जारी किया गया। इसमें लिखा गया आदेश दिनांक 18 सितबंर 2025 के सरल क्र. 18 में उप अभियंता को नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव टंकन त्रुटि के कारण अंकित हो गया है। सरल क्रमांक 18 में अंकित नाम को विलोपित किया जाता है। जैसे ही यह आदेश जारी हुआ। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवकों से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस ने पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles