Advertisment
Uncategorized

‘मुझे खुश कर दो,बिजली बिल माफ करवा दूंगा, JE ने महिला से किया कई बार दुष्कर्म, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने बिजली का बिल माफ कराने के बदले में जेई पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इसकी वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। अश्लील वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जेई के खिलाफ मिली शिकायत पर सीओ ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।

महिला का आरोप है कि वह घर के बिजली कनेक्शन का बिल सही कराने जेई के पास गई थी। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि जेई उनके घर आया और बातचीत के बहाने झांसे में लेकर उसे कुछ पीला दिया। इसके कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई, जिसके बाद उसने दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी की दाढ़ी सेट की, सेट हो गया धंधा, बार्बर मिथुन के लिए अब हर दिन हो गया संडे

 

लोकलाज के डर से महिला चुप रही, लेकिन पीड़िता ने इसके बाद जेई को सबक सिखाने के लिए हिम्मत जुटाई और घर में कैमरा लगवा लिया। जैसे ही जेई ने घर में आकर महिला के साथ अश्लील हरकतें की तो उसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। महिला ने इस वीडियो को पुलिस को सौंपा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles