Advertisment
Uncategorized

बिहार में जहरीली शराब से 32 मौतें, सिवान और सारण में 73 की हालत गंभीर, कई लोगों की आंखों की रोशनी गायब

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार में जहरीली शराब ने एक बार फिर कोहराम मचाया है। इससे खुशियों के त्योहार दिवाली से चंद दिन पहले बिहार में मातम पसर गया है। जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के आंखों की रोशनी गायब हो गई है। जानकारी के मुताबिक सिवान में 26 और सारण में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सिवान में 29 और सारण में 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सारण से एक और सिवान से 4 लोगों को गंभीर हालत में पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब कांड की जांच का आदेश दिया है।पटना से भी इस मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चांपा : अवैध धान पर कार्यवाही,403 क्विंटल धान एवं वाहन जप्त

सिवान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव में पॉलीथिन वाली जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उल्टी, पेट दर्द और आंखों से नहीं दिखने की शिकायत के बाद कई लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। इनकी आंखों की रोशनी चली गई है।

छपरा-सारण में 5 की मौत

उधर, सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में भी जहरीली शराब ने 5 लोगों की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात सभी ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

इसे भी पढ़ें:  डोनाल्ड ट्रंप मेरे अब्बू हैं… पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की के दावे से मची सनसनी

सिवान जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
सिवान जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मृतकों के संबंध में विभिन्न तरह की जानकारी प्राप्त हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06154-24 2008 जारी कर अपील की जा रही है कि यदि किन्हीं के पास भी इस घटना के बारे में अथवा घटना में मृत लोगों के संबंध में कोई ठोस सूचना हो तो अविलंब इस नंबर पर दें।सदर अस्पताल सीवान एवं बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र को सिविल सर्जन सीवान ने 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। प्रभावित पंचायतों में अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई है।

इसे भी पढ़ें:  एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 10 लोगों की मौत, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे

थानाध्यक्ष व दो चौकीदार निलंबित, नौ गिरफ्तार
सीवान जिला प्रशासन ने आखिरकार नौ लोगों की मौत की सूचना सार्वजनिक की। जबकि मामले में पुलिस अधीक्षक सीवान ने ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष भगवानपुर हाट के साथ दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीवान ने एसआईटी गठित कर सारण जिला के साथ मिलकर संयुक्त छापामारी शुरू कर दी है। घटना से संबंधित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles