Advertisment
Uncategorized

डोनाल्ड ट्रंप मेरे अब्बू हैं… पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की के दावे से मची सनसनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका के नए बॉस डोनाल्ड ट्रंप होंगे। बुधवार (6 नवंबर) को आए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा जीत हासिल की है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी। चुनावी जीत के बाद ट्रंप के लिए पाकिस्तान से एक रोचक और अजीबोगरीब मामाल सामने आया है। एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की ने डोनाल्ड ट्रंप को अपना अब्बू (पिता) बताया है। लड़की ने दावा किया है कि वह ट्रंप की बेटी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की जोर देकर कहती है कि ट्रंप उसके पिता हैं और इस पर किसी को शक नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई को झटका, NIA ने भाई अनमोल पर 10 लाख का इनाम घोषित किया

वीडियो में लड़की ने खुद को मुस्लिम बताते हुए कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप की “सगी औलाद” है। उसने पाकिस्तानी मीडिया के सामने यह बातें कही हैं। लड़की ने वीडियो में यह भी कहा कि जब अंग्रेज लोग पाकिस्तान आते हैं और उसे देखते हैं, तो वे हैरान हो जाते हैं।

उसने कहा कि ट्रंप उसकी मां को हमेशा कहते थे कि वह उनकी बेटी का ख्याल अच्छे से नहीं रख सकती हैं। वीडियो को एक्स पर @pakistan_untold ने पोस्ट किया है, जिस पर अभी तक 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो की सत्यता या लड़की के मानसिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles