Advertisment
Uncategorized

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल भेजने वाले चर्चित अधिकारी समीर वानखेड़े की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल भेजने वाले महाराष्ट्र के चर्चित IRS अधिकारी और NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वानखेड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की धारावी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक समीर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

धारावी विधानसभा सीट से वर्तमान में कांग्रेस सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ अपनी बहन को कांग्रेस उम्मीदवार बनाना चाहती हैं। वहीं अब इसी सीट से समीर वानखेड़े की चुनाव लड़ने की चर्चा है।

बता दें कि पिछले साल, सीबीआई ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्राइम मामले में फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के लिए वानखेड़े पर मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि यह सौदा 18 करोड़ रुपये में पूरा हुआ, साथ ही यह भी कहा कि वानखड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा थीं।

इसे भी पढ़ें:  कैप्टन अंशुमन की पत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर NCW सख्त

वहीं  राजनीति में प्रवेश करने से पहले समीर वानखेड़े को आईआरएस पद से इस्तीफा देना होगा और केंद्र सरकार गृह विभाग द्वारा इस्तीफा स्वीकार करना होगा। उसके बाद राजनीति में एंट्री का रास्ता साफ होगा।

इन मामलों से बटोरीं सुर्खियां
अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद गिरोह के ड्रग्स नेक्सस को तोड़ना, इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामला, सिंगर मिका सिंह को कस्टम चोरी मामला, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कोर्डलिया क्रूज ड्रग्स मामले में जेल डालने जैसे केस हैंडल करने वाले समीर वानखेड़े को जांबाज अधिकारियों में गिना जाता है।

कौन हैं समीर वानखेड़े
44 साल के समीर वानखेड़े 2008 बैच के IRS भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। 2021 तक उन्होंने मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर के रूप में काम किया। एनसीबी में शामिल होने से पहले, वानखेड़े ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एयर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ काम किया था। अपने 15 साल के करियर के दौरान उन्हें 17,000 किलोग्राम नशीले ड्रग्स पदार्थ और 165 किलोग्राम सोना जब्त करने का श्रेय दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी को फंदे से लटका देखकर युवक ने भी दी जान, एक साल पहले की थी लव मैरिज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles