Advertisment
Accident

ट्रक के पीछे घुस गई तेज रफ्तार कार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, गाड़ी को काट कर निकालने पड़े शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गुजरात : साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुजरात के श्यामला जी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा हिम्मतनगर में बुधवार की अल सुबह हुआ। हादसा कितना भीषण था, इसी से अंदाजा लगया जा सकता है कि कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक कार में कुल 8 लोग सवार थे और शामलाजी से चलकर अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस ने घायल और मृतक की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। इसी के साथ मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अनुमान है कि हादसे के वक्त की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही होगी।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक मौत:दोस्त की हालत नाजुक, बनने आई थी कस्टमर की गाड़ी, ट्रायल के दौरान हादसा

गाड़ी को काट कर निकालने पड़े शव

हादसे में कार का अगला हिस्सा ट्रक में पीछे से अंदर घुस गया था। लिहाजा पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला गया। साबरकांठा एसपी विजय पटेल के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। पुलिस ने तुरंत घायल को गाड़ी में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों का शव गाड़ी में से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि घायल और मृतकों की पहचान हो गई है।

नींद की वजह से हादसे की आशंका

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे की वजह कार चालक को नींद आना हो सकता है। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रक अपनी सामान्य स्पीड में चल रहा था। वहीं कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। ऐसे में हो सकता है कि कार चालक को झपकी आ गई हो और जब तक वह अपनी गाड़ी को कंट्रोल करता, कार की ट्रक में टक्कर हो गई हो। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी ट्रक चालक ने ही पुलिस को दी है।

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाक सड़क हादसा: शादी के सपने संजोए… लड़की देखकर वापस लौट रहे युवक समेत 3 की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles