Advertisment
Uncategorized

भारत से दुबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

तमिलनाडु के चेन्नई हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. चेन्नई एयरपोर्ट से दुबई जा रहे विमान के टेकऑफ से ठीक पहले पंख वाले हिस्से में अचानक धुआं निकलने लगा. जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में कुल 320 यात्री सवार होने वाले थे . इस घटना के बाद उनमें हड़कंप मच गया.

कैसे हुआ हादसा?

चेन्नई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे एमिरेट्स की फ्लाइट मंगलवार को रात 9.50 बजे दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी. जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 320 यात्री सवार होने का इंतजार कर रहे थे. विमान में यात्रियों के चढ़ने से पहले ईंधन भरा गया. तभी इंजन में ओवरफिलिंग के कारण अचानक से धुंआ निकलने लगा. यह देख स्टाफ घबरा गया.

इसे भी पढ़ें:  ‘जाकिर नाइक को इंडिया में छोड़ दो, आधा भारत मुसलमान हो जाएगा…’, धर्म गुरु मुफ्ती तारिक मसूद के विवादित बोल

किस कारण निकला धुआं?

एयरपोर्ट फायर स्टेशन पहुंचे फायरकर्मी हादसे की खबर मिलने के बाद धुआं बुझाने में जुटे रहे. जांच में सामने आया है कि विमान में अधिक ईंधन भरने के कारण गर्मी के कारण धुआं निकलने लगा. इसके बाद दमकलकर्मियों ने तुरंत वहां पहुंचकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के कारण फ्लाइट में जाने वाले सभी यात्रियों को वेटिंग रूम में रखा गया.

धुआं निकलने के कारण अज्ञात, देरी के कारण यात्री चिंतित

अधिकारियों ने धुआं निकलने के कारणों की तत्काल कोई जानकारी नहीं दी. उड़ान के समय में देरी होने के कारण यात्रियों के बीच चिंता का माहौल देखा गया.

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट को संवैधानिक घोषित किया, हाई कोर्ट का फैसला खारिज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles