Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत:रायगढ़ से झारखंड की ओर जा रहा था युवक, रिंकु ढाबा के पास हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिला के गेरवानी रोड पर सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि युवक भुवनेश्वर मनहर पिता काशीराम मनहर सारंगढ़ ग्वालीडीह का रहने वाला था। रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर झारखंड की ओर जा रहा था। तभी गेरवानी रोड पर रिंकु ढाबा के पास सामने से सासाराम की ओर से रायगढ़ आ रही बस की चपेट में आ गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : हाथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

लोगों की लगी भीड़

घटना सुबह करीब पौने छह बजे की बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ यहां इकट्ठा हो गई। दोनों ओर भारी वाहनों की कतारें भी लग गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

बाइक से जा रहा था झारखंड

पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मृतक ग्वालीनडीह सारंगढ़ का रहने वाला था। वह बाइक से जवाहर नगर खुसरो झारखंड जा रहा था। बस सासाराम की ओर से रायगढ़ आ रही थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  IAS ऑफिसर ने शेयर किए मार्कशीट के अंक, लिखा- "कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें"

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles