Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा में 8 साल के मासूम के सीने में फंसा सिक्का, ईलाज के दौरान मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। जिले में 8 साल के मासूम के सीने में सिक्का फंसने से उसकी मौत हो गई। शिवम सारथी ने सिक्का कब और कैसे निगला इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। जब तबीयत बिगड़ी तब वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक्स-रे रिपोर्ट में सिक्के के फंसने की पुष्टि हुई।

परिजनों का आरोप है कि कोरबा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताई और कहा कि इसकी दवा नहीं है। यहां इलाज नहीं हो सकता। जिसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खून का प्यासा बना तेंदुआ पकड़ में आया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मृतक शिवम के पिता मदन सारथी ने बताया कि वे मूलतः रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले वे अपने बेटे शिवम के कंधे की चोट का इलाज कराने कोरबा के एक निजी अस्पताल आए थे। इलाज के बाद वे अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे।

शुक्रवार (31 अक्टूबर) रात अचानक शिवम की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि शिवम के सीने में सिक्का फंसा है, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का करना होगा खात्मा

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इसका इलाज संभव नहीं है और बच्चे की हालत गंभीर है, इसलिए उसे किसी दूसरे अस्पताल ले जाया जाए। परिजन शिवम को एक निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles